
कोरबा | 13 अप्रैल 2026
भारतीय युवा कांग्रेस, कोरबा द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर SECL गेवरा ओपन कास्ट परियोजना में कोयला चोरी के गंभीर मामले की शिकायत की गई है। ज्ञापन में PNC इंफ्राटेक कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि गेवरा परियोजना के मेगा फेज में खदान के भीतर से कोयला निकालकर उसे अवैध रूप से बाहर खाली किया जा रहा है। इसके बाद ट्रैक्टर के माध्यम से दिनदहाड़े अज्ञात लोगों द्वारा कोयले का परिवहन किया जा रहा है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस दौरान मौके पर PNC इंफ्राटेक कंपनी के कर्मचारी और CISF के जवान भी मौजूद रहते हैं, जिससे पूरे मामले में संलिप्तता और मिलीभगत की आशंका जताई गई है। इसे एक संगठित अवैध गतिविधि (गोरखधंधा) बताया गया है।
युवा कांग्रेस ने प्रशासन से निम्न मांगें रखी हैं—
PNC इंफ्राटेक कंपनी के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए
गेवरा परियोजना में हुई कोयला चोरी की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए
संलिप्त अधिकारियों, कर्मचारियों, CISF कर्मियों व अन्य बाहरी व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो
कंपनी का ठेका तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए
भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की जाए
जिलाध्यक्ष (शहर एवं ग्रामीण) राकेश पंकज/विकास सिंह ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य महाप्रबंधक (CGM) गेवरा, पुलिस अधीक्षक (SP) कोरबा एवं अनुविभागीय अधिकारी (SDM) कोरबा को भी प्रेषित की गई है।
