अनाचार का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

✍️ भागीरथी यादव

 

 

जांजगीर-चांपा। नाबालिग बालिका से अनाचार और जान से मारने की धमकी देने के मामले में अजाक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना अजाक में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रजत दीवान ने उससे जान-पहचान बढ़ाई। इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग बालिका के साथ जबरन अनाचार किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर थाना अजाक में अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी अजाक सतरूपा तारम के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। विवेचना के दौरान थाना अकलतरा क्षेत्र में आरोपी रजत दीवान की तलाश की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।