कोरबा: कोतवाली पुलिस ने गांजा पीते युवक को पकड़ा, पूछताछ में सामने आया शराब का मामला

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा। नशे के अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामलों में क्षेत्र में कार्रवाई की गई। गांजा सेवन, अवैध महुआ शराब और नशे से जुड़ी गतिविधियों के मामलों में कई लोगों के खिलाफ वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

धनुहारपारा निवासी 19 वर्षीय यश बैरागी को गांजा सेवन करते पकड़ा गया। उसके कब्जे से करीब 5 ग्राम गांजा बरामद होने पर उसके खिलाफ धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पूछताछ के दौरान गांजा अटल आवास, राताखार निवासी आशा महंत से प्राप्त करने की जानकारी सामने आने की बात कही गई।

इसके बाद आशा महंत के ठिकाने पर दबिश दी गई। उसके कब्जे से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब बिक्री की रकम 100 रुपये बरामद की गई। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है। आशा महंत पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के मामले में जेल जा चुकी है।

इसी क्रम में अटल आवास, राताखार निवासी रीना बैरागी, पति कृष्णा बैरागी के कब्जे से भी अवैध महुआ शराब बरामद की गई। उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

गांजा बिक्री की सूचना पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

राताखार निवासी रवि वर्मा के संबंध में गांजा बिक्री की सूचना मिलने पर भी कार्रवाई की गई। उसके खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

वहीं आजाद सिंह पाल, प्रभात बैरागी और प्रतीक बैरागी द्वारा संचालित पान ठेलों पर नशीली सामग्री उपलब्ध कराए जाने की गतिविधियां पाए जाने के बाद तीनों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।