✍️ भागीरथी यादव
कटघोरा क्षेत्र के जेंजरा स्थित जीवांश हॉस्पिटल के समीप एक महिला की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला की डिलीवरी करीब 7 दिन पहले हुई थी और उसका नवजात बच्चा अभी अस्पताल में भर्ती है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच के साथ परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
घटना ने नवजात बच्चे को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आएगी।
