सोती महिला के कमरे में घुसा युवक, छेड़छाड़ के बाद दी जान से मारने की धमकी

✍️ भागीरथी यादव

 

 

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 14 सितंबर की सुबह करीब 4:30 से 5 बजे के बीच की है। महिला अपने घर के कमरे में सो रही थी। इसी दौरान ग्राम सैदा निवासी रमाकांत सूर्यवंशी (30) उसके कमरे में घुस गया और कथित तौर पर बुरी नीयत से महिला के शरीर को छूने लगा। महिला की नींद खुलने पर उसने आरोपी का विरोध किया।

महिला के विरोध करने पर आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने चकरभाठा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसके द्वारा घटना करना स्वीकार किए जाने की बात पुलिस ने कही है।

चकरभाठा पुलिस ने आरोपी रमाकांत सूर्यवंशी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और 351(3) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।