रफ्तार का कहर: सड़क पर तड़पते रहे 7 बेजुबान, अज्ञात वाहन रौंदकर फरार

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कटघोरा। तानाखार के पास चकचकवा क्षेत्र में सोमवार को इंसानियत को झकझोर देने वाला सड़क हादसा सामने आया। सड़क पर मौजूद 7 बेजुबान मवेशियों को किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी मवेशियों की मौत हो गई।

हादसे के बाद सड़क पर बिखरे मवेशियों के शव देखकर राहगीरों का दिल दहल उठा। जिन बेजुबानों ने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा, वे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर हमेशा के लिए खामोश हो गए। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके पर रुके बिना फरार हो गया।

घटना ने सड़क पर आवारा मवेशियों की सुरक्षा और वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क पर बिखरे सात बेजुबानों के शव मानो व्यवस्था से यही सवाल पूछ रहे थे—आखिर उनकी मौत का जिम्मेदार कौन?