घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा/पाली, 9 सितंबर। पाली थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते पत्नी की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान बंधन कुंवर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर पति रमेश डोंगरे ने कथित रूप से पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में बंधन कुंवर की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति रमेश डोंगरे को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे के वास्तविक कारण तथा घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है।

पत्नी की हत्या के आरोपी पति की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।