चाकू लेकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव

 

 

रायपुर। शहर में अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और चाकूबाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर धारदार चाकू लेकर आम लोगों को भयभीत कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक धारदार चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को सूचना मिली थी कि संत कबीर चौक और जोगी बंगला के पास दो अलग-अलग युवक धारदार चाकू लेकर घूम रहे हैं और लोगों में भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम ने तत्काल दोनों स्थानों पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल साहू (22) पिता सुमित साहू, निवासी पंकज गार्डन के पास, पुरानी बस्ती रायपुर और उज्ज्वल सिंह ठाकुर (23) पिता निर्मल सिंह ठाकुर, निवासी आजाद चौक के सामने, खपराभट्ठी रायपुर के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से एक-एक धारदार चाकू जब्त किया गया।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 455/26 और 456/26 दर्ज कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।