✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद शहर के नमन विहार क्षेत्र में जलभराव की स्थिति गंभीर होती नजर आई। लगातार बारिश के चलते कॉलोनी के कई हिस्सों में पानी भर गया है। घरों के आसपास का क्षेत्र भी जलमग्न हो गया है, वहीं पानी का बहाव भी काफी तेज दिखाई दे रहा है।
क्षेत्र में जलभराव की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक पिकअप वाहन पानी में करीब आधा डूबा हुआ नजर आया। सड़कों और घरों के आसपास पानी जमा होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
वहीं, जलभराव के बीच बच्चों ने कागज की नाव बनाकर पानी में तैराई। बारिश और पानी से भरे इलाके में बच्चों का यह नजारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि, तेज बहाव को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सावधानी बरतना जरूरी हैं।
कोरबा से संदीप सिंह की रिपोर्ट
