KORBA BREKING बाइकों की भिड़ंत, दो की मौत

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा। जिले के कोयलांचल क्षेत्र में मंगलवार को एक के बाद एक सड़क हादसों ने हड़कंप मचा दिया। शाम को सर्वमंगला-कनवेरी मार्ग पर जोड़ा पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, एक हीरो डीलक्स बाइक (CG 10 AX 7331) पर तीन लोग सवार थे, जबकि दूसरी पल्सर बाइक (CG 12 BL 7097) पर दो लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांचों सड़क पर गिर पड़े। बारिश के कारण गीली सड़क खून से लाल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले के खम्हरिया निवासी देवी निषाद (45) की मौत हो गई है। एक अन्य व्यक्ति की भी मौत होने की सूचना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोयलांचल क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।