दिनदहाड़े किसान से ₹2.5 लाख की लूट, पल्सर सवार बदमाश फरार — नाकेबंदी, CCTV खंगाल रही पुलिस

 

 

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के राहौद नगर में दिनदहाड़े एक किसान से करीब ढाई लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो अज्ञात युवक नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान पामगढ़ स्थित बैंक से धान बिक्री की रकम निकालकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। मौका मिलते ही उन्होंने किसान के हाथ से नकदी से भरा बैग छीना और तेजी से फरार हो गए। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई।

सूचना मिलते ही राहौद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें आरोपी नजर आए हैं। फुटेज में बाइक चालक हेलमेट पहने दिखाई दे रहा है, जिससे पहचान में कठिनाई आ रही है।

पुलिस ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी है और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

 

  • Related Posts

    जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस, एक वर्ष की उपलब्धियों के साथ जनसेवा का दोहराया संकल्प

    ✍️ भागीरथी यादव     बीजापुर। जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ जिला बीजापुर द्वारा शनिवार, 14 फरवरी को संगठन का प्रथम स्थापना दिवस उत्साह, ऊर्जा और जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के एक वर्ष के कार्यों की समीक्षा करते हुए भविष्य की रणनीति को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। संगठन की स्थापना समाज के अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं, सामाजिक न्याय और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की गई थी। बीते एक वर्ष में संगठन ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रशासन तक आवाज पहुंचाई और जरूरतमंद वर्गों के समर्थन में पहल की। इसी सक्रियता के कारण संगठन के प्रति आमजन का विश्वास सुदृढ़ हुआ है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रिका सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए पदाधिकारियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री ए. सुधाकर ने अपने संबोधन में संगठन की उपलब्धियों, जनहित में किए गए प्रयासों और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन भविष्य में भी कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों की आवाज बनकर सामाजिक न्याय की दिशा में निरंतर कार्य करता रहेगा। समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री के. आर. चापड़ी, वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष श्रीमती बी. पुष्पा राव, जिला सचिव श्री पांडुराम तेलम, जिला महासचिव श्री के. के. चापड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद दुर्गम, सदस्य श्री महेश चापड़ी एवं श्री अशोक पर्वतागिरी सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। अंत में जिला अध्यक्ष द्वारा सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। स्थापना दिवस समारोह ने संगठन की एकजुटता, प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति दृढ़ संकल्प को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।

    अन्य खबरे

    जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस, एक वर्ष की उपलब्धियों के साथ जनसेवा का दोहराया संकल्प

    जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस, एक वर्ष की उपलब्धियों के साथ जनसेवा का दोहराया संकल्प

    दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेंद्रगढ़ में ‘फेयरवेल 2025-26’ का भव्य आयोजन – भावनाओं और उपलब्धियों से सजा यादगार समारोह

    दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेंद्रगढ़ में ‘फेयरवेल 2025-26’ का भव्य आयोजन – भावनाओं और उपलब्धियों से सजा यादगार समारोह

    डूमर कछार निकाय की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न, 24 बिंदुओं पर गहन मंथन – अब हर शनिवार होगी जनसुनवाई भी

    डूमर कछार निकाय की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न, 24 बिंदुओं पर गहन मंथन – अब हर शनिवार होगी जनसुनवाई भी

    वनांचल सिमगा स्कूल में भावभीनी विदाई, आशीर्वचनों के बीच कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई शुभकामनाएं

    वनांचल सिमगा स्कूल में भावभीनी विदाई, आशीर्वचनों के बीच कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई शुभकामनाएं

    ग्राम शर्मा में स्टोन माइन परियोजनाओं पर जनसुनवाई संपन्न, ग्रामीणों ने रखी आपत्तियां व सुझाव

    ग्राम शर्मा में स्टोन माइन परियोजनाओं पर जनसुनवाई संपन्न, ग्रामीणों ने रखी आपत्तियां व सुझाव