पोड़ी खुर्द (तुरीमार) में कलश यात्रा के साथ भव्य शिवपुराण कथा का शुभारंभ

सुशील जयसवाल

 

 

कोरबी चोटिया: विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत पोड़ी खुर्द (तुरीमार) में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद् शिवपुराण कथा का भव्य शुभारंभ गाजे-बाजे और कलश यात्रा के साथ किया गया।

भक्तिमय कलश यात्रा और पूजन

कथा के प्रथम दिन गांव की सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में डीजे की धुन पर भव्य कलश यात्रा निकाली। नदी से पवित्र जल लेकर श्रद्धालु कथा पंडाल पहुंचे, जहाँ विधि-विधान से बेदी पूजन और देवताओं का आह्वान कर कार्यक्रम को गति दी गई।

कथाव्यास द्वारा शिव महिमा का बखान

सोमवार, 23 फरवरी से कथा वाचक पंडित श्याम दुबे (बांकी मोगरा वाले) ने अपने मुखारविंद से शिवपुराण की अमृत वर्षा शुरू की। उन्होंने ‘कली वर्णन’ और ‘नारद मोह भंग’ जैसे प्रसंगों का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। संगीत की मधुर धुनों पर आधारित इस कथा को सुनने के लिए पोड़ी खुर्द सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।

विशेष आकर्षण: बगलामुखी हवन

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र में पहली बार इस स्तर पर शिवपुराण कथा का आयोजन हो रहा है। कथा के साथ-साथ प्रतिदिन सुबह बगलामुखी हवन और पूजन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर आहुतियां दे रहे हैं। शाम को संगीत मय प्रसंगों के दौरान श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते नजर आते हैं।

इनका रहा सराहनीय योगदान

इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में मुख्य यजमानों सहित पूरी आयोजन समिति जुटी हुई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:

राजेश-ऊषा खैरवार

रामसजीवन-सिलोचनी साहू

लय कुमार-तारा देवी जायसवाल

विनोद-पूर्णिमा जायसवाल

सुख साय, मंगली बाई, कलावती, परिकुंवर, सुकवरिया, सुखराज बाई, इंद्र कुंवर

भुनेश्वर, रवि कुमार, अभिषेक साहू, तीजू लाल, अजय और राकेश साहू

समिति के इन सदस्यों एवं अन्य ग्रामीणों का विशेष सराहनीय योगदान इस आयोजन को ऐतिहासिक बना रहा है।