छत्तीसगढ़ के 9 आईपीएस अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान स्वीकृत

✍️ भागीरथी यादव

 

 

रायपुर,

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 अधिकारियों को सेवा के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान स्वीकृत करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा (वेतन) नियमावली 2016 के नियम 3(1)(i) के अंतर्गत इन अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स स्तर-12 (₹78,800 – ₹2,09,200) में नियुक्त किया गया है।

जिन आईपीएस अधिकारियों को यह वेतनमान प्रदान किया गया है, उनमें –

श्री उमेश चौधरी (बैच 2014)

श्री मनोज कुमार खिलारी (बैच 2014)

श्री रवि कुमार बुरे (बैच 2014)

श्री सुरजन राम भगत (बैच 2014)

श्री दर्शन सिंह मरावी (बैच 2014)

श्री साहिल ठाकुर (बैच 2014)

श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (बैच 2015)

श्री विजय कुमार पाण्डेय (बैच 2016)

श्री सुनील शर्मा (बैच 2017)

आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को उनके नाम के सामने उल्लेखित तिथि से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान स्वीकृत किया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि संबंधित अधिकारी भविष्य में मिड कैरियर ट्रेनिंग फेज-III में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।