एसपी के निर्देश पर चाकूबाजी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार….

✍️ भागीरथी यादव

 

 

धमतरी। रतन कॉलोनी में युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू और लकड़ी का बत्ता भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 2-3 अक्टूबर की दरमियानी रात विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे युवकों पर चाकू से हमला किया गया, जिससे दोनों को चोटें आईं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर साहिल मसीह (26), नितांत मसीह उर्फ प्रिंस मसीह (26) और सौरभ मसीह उर्फ रिकू मसीह (19), सभी निवासी रतन कॉलोनी, धमतरी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर करीब 12.7 इंच लंबा धारदार चाकू और लकड़ी का बत्ता जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।