रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

✍️ भागीरथी यादव 

 

 

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के चिखली गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब दो युवकों के शव पेड़ से लटके हुए मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ भेज दिया।

मृतकों की पहचान दीपक बरेठ (21 वर्ष) निवासी तेतला, जिला रायगढ़ और शिवशरण कर्ष (22 वर्ष) निवासी कटंगपाली, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार दीपक अपने दोस्त लाभोराम के साथ शिवशरण को कटंगपाली से जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए लेने गया था। रास्ते में उन्होंने अपने एक अन्य दोस्त को उतार दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने देर शाम शराब पार्टी की।

बताया जा रहा है कि शराब के नशे में दोनों ने पास के पेड़ पर साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली, हालांकि पुलिस अभी हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

इस घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा का माहौल है। अचानक हुई इस दुखद घटना से ग्रामीण भी हैरान हैं।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया में वायरल वीडियो–फोटो से मचा हड़कंप, छात्रावास की छात्राएं करती दिखीं रंगाई–पुताई

        रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक स्थित कोड़सिया के प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास से जुड़ा एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल वीडियो–फोटो में छात्रावास की छात्राएं खुद दीवारों पर रंगाई–पुताई करती और सफाई कार्य में जुटी दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कुछ छात्राएं बाल्टी में रंग घोल रही हैं, जबकि अन्य छात्राएं कमरे की दीवारों पर चढ़कर पेंट कर रही हैं। इस दौरान मौके पर किसी कर्मचारी या अधिकारी की मौजूदगी स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश और सवाल दोनों उठने लगे है मिली जानकारी के अनुसार, इस छात्रावास में कक्षा 6वीं से 10वीं तक की लगभग 35–40 छात्राएं रहती हैं। हर साल छात्रावास के रखरखाव के लिए राशि स्वीकृत होती है। ऐसे में छात्राओं से रंगाई–पुताई कराए जाने की घटना ने व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही आदिवासी विकास विभाग हरकत में आया है। अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि यदि छात्राओं से जबरन काम कराया गया पाया गया, तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं छात्रावास प्रबंधन की ओर से सफाई दी गई है कि रंगाई–पुताई के लिए मजदूर लगाए गए थे और उनकी गैरमौजूदगी में छात्राओं ने स्वयं कार्य करना शुरू कर दिया। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी, लेकिन फिलहाल वायरल वीडियो–फोटो ने छात्रावासों की व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

    रायगढ़ में सनसनी: पिता ने 6 वर्षीय बेटे को कुएं में डुबोकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

        रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र से एक अत्यंत दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही 6 साल के बेटे की कथित रूप से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले बच्चे को कुएं में फेंका और फिर स्वयं अंदर उतरकर उसे पानी में डुबो दिया। पुलिस के अनुसार, घटना ग्राम जामढोंढ़ी भदरापारा, वार्ड क्रमांक 15 की है। आरोपी की पहचान विनोद महेश्वरी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके भाई मनोज महेश्वरी ने बताया कि परिवार में तीन भाई हैं। विनोद अपने दो बेटों (8 वर्ष और 6 वर्ष) के साथ अलग मकान में रह रहा था, जबकि उसकी पत्नी घरेलू विवाद के कारण अलग निवास कर रही थी। परिजनों के मुताबिक, पारिवारिक तनाव के चलते वह मानसिक दबाव में था। घटना रविवार 8 फरवरी की शाम लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। अगले दिन सुबह जब मनोज महेश्वरी घर के पीछे स्थित कुएं के पास टुल्लू पंप चालू करने पहुंचे, तो उन्हें कुएं के भीतर से आवाज सुनाई दी। आरोपी ने ऊपर से मोटर बंद करने को कहा और पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने छोटे बेटे को कुएं में फेंककर उसकी हत्या की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी व बच्चे को कुएं से बाहर निकाला। बच्चे की मृत्यु की पुष्टि होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    अन्य खबरे

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो