दरी थाना पहुंची हसदेव स्कूल की टोली, TI आशीष सिंह ने बच्चों को समझाई पुलिस और कानून की जिम्मेदारी

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा। विद्यार्थियों में कानून और पुलिस व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हसदेव स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ दरी थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान थाना प्रभारी आशीष सिंह और पुलिस स्टाफ ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और समाज में पुलिस की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

थाना प्रभारी आशीष सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस का कार्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं है, बल्कि समाज में शांति, सुरक्षा और लोगों के बीच विश्वास बनाए रखना भी पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को कानून का सम्मान करने, अनुशासन का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने थाना परिसर का अवलोकन किया और पुलिस अधिकारियों से कई सवाल पूछे। अधिकारियों ने भी बच्चों की जिज्ञासाओं का जवाब देते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली को सरल तरीके से समझाया।

शिक्षकों ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान मिलता है और उन्हें समाज की व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर मिलता है। वहीं इस पहल से बच्चों के मन में पुलिस के प्रति सम्मान और विश्वास भी मजबूत हुआ।

  • Related Posts

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

        कोरबा/कोरबी चोटिया: जिले के कोरबी चौकी क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग युवती ने कथित छेड़छाड़ की घटना से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबी चौकी इलाके का है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी नरेंद्र ने उसके साथ जबरन छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद युवती लोक-लाज और मानसिक तनाव से काफी परेशान रहने लगी। बताया जा रहा है कि इसी मानसिक दबाव के चलते नाबालिग ने कोरबी क्षेत्र स्थित छिदिया नर्सरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि जांच के बाद आरोपी नरेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, अपहरण, छेड़छाड़ तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। प्रधानमंत्री Narendra Modi की नीतियों और कथित तानाशाही के विरोध में आयोजित संसद घेराव आंदोलन में शामिल होने के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम बिलासपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ यात्रा शुरू की। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव के विरोध में देशभर से युवा कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर संसद भवन का घेराव करेंगे। इसी कड़ी में कोरबा जिले से भी युवाओं की टीम बिलासपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई। रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन लोकतंत्र की रक्षा और युवाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से आम जनता और युवा वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है, जिसके विरोध में अब युवाओं ने सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने का निर्णय लिया है। यूथ कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि दिल्ली में होने वाले इस बड़े आंदोलन में देशभर के हजारों युवा शामिल होंगे और अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाएंगे। कोरबा से भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ आंदोलन में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं।  

    अन्य खबरे

    दरी थाना पहुंची हसदेव स्कूल की टोली, TI आशीष सिंह ने बच्चों को समझाई पुलिस और कानून की जिम्मेदारी

    दरी थाना पहुंची हसदेव स्कूल की टोली, TI आशीष सिंह ने बच्चों को समझाई पुलिस और कानून की जिम्मेदारी

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार

    झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार

    जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप

    जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस

    खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस