कोरबा: करंट की चपेट में आने से व्यस्क हाथी की मौत, कुदमुरा रेंज के बैगामार जंगल में मिला शव

कोरबा, 1 अगस्त 2025। कोरबा वन मंडल अंतर्गत कुदमुरा रेंज के बैगामार जंगल से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक व्यस्क हाथी की करंट लगने से मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि यह घटना बीती रात की है, जिसकी जानकारी आज सुबह ग्रामीणों और वन विभाग को मिली।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हाथी की मौत करंट प्रवाहित झटका तार की चपेट में आने से हुई है। यह झटका तार ग्रामीणों द्वारा अक्सर खेतों की सुरक्षा या छोटे जानवरों के शिकार के लिए जंगल के पास लगाया जाता है। हालांकि, इस बार इसका शिकार एक विशालकाय हाथी बन गया।

कोरबा में फर्जी पुलिस बनकर युवकों ने ट्रैक्टर चालक से वसूले 1000 रुपए