छेड़छाड़ के आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

✍️ भागीरथी यादव

 

 

बिलासपुर, 18 मार्च 2026। जिले के सीपत थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मार्च 2026 को वह दोपहर में अपने प्लॉट पर काम करने गई थी। काम खत्म कर जब वह करीब 3:30 बजे वापस लौट रही थी, तभी गांव हरदाडीह निवासी संतोष कुमार पटेल (40 वर्ष) ने उसे अकेला देखकर पीछे से दौड़ते हुए पकड़ लिया। आरोपी ने पीड़िता का हाथ पकड़कर अश्लील बातें कीं, गाली-गलौज की और छेड़छाड़ की।

घटना की शिकायत पर सीपत पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ के बाद आरोपी संतोष कुमार पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी