कोरबी शातिर सचिव का कारनामा: तत्कालीन सरपंच को झांसे में लेकर पेयजल के नाम पर बीते 5 साल में निकाले 18.68 लाख रुपए फिर भी ग्रामीणों को ढंग से पीने का पानी नसीब नही, ग्रामीणों ने सचिव पर लगाया मनमानी व ग्राम विकास राशि डकारने का आरोप, जांच की अपेक्षा

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:- सरकार द्वारा पंचायतों में कराए जा रहे कार्यो और उसके भुगतानों में पारदर्शिता लाने के लिए चाहे कितने भी प्रयास क्यों न किये गए हो, लेकिन भ्रष्ट्र मानसिकता वाले सचिव भोले- भाले सरपंचों को अपने झांसे में लेकर कहीं न कहीं भ्रष्ट्राचार के रास्ते अख्तियार कर ही लेते है और तमाम नियमो के बावजूद कई सरपंचों के कम पढ़े लिखे या सीधेपन का फायदा उठा ऐसे शातिर सचिव खुलेआम फर्जी बिलों पर लाखों रुपयों का भुगतान ले लेते है। जिससे ग्राम विकास की सोच अधर पर लटक जाता है। ऐसे में शासन के विकसित ग्राम की परिकल्पना धरातल पर सार्थक नही हो पा रही है और सरकार को जहां एक ओर लगातार राजस्व की क्षति हो रही है, तो वहीं जनता द्वारा सरकार को टैक्स के रूप में दिए जाने वाले विकास की राशि भ्रष्ट्राचार की भेंट चढ़ जा रही है।

जिले के पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरबी (सी) में पदस्थ सचिव मेहरून निशा ने भ्रष्ट्राचार की गाथा रच दी है, जहां तत्कालीन सरपंच को झांसे में लेकर ग्राम विकास के पैसों का जमकर दोहन किया गया है। बीते पंचवर्षीय कार्यकाल में सचिव ने पेयजल व्यवस्था सुदृढ करने के नाम पर 18 लाख 68 हजार 821 रुपए की राशि मूलभूत व 15वें वित्त आयोग मद से निकाली है। फिर भी ग्रामीणों को पीने का साफ पानी ढंग से नसीब नही हो पा रहा है। इसे लेकर गांव के लोगों का तर्क है कि बीते 5 साल में पेयजल व्यवस्था के नाम पर लाखों की जितनी राशि निकाली गई है, उतनी राशि का यदि सही उपयोग किया जाता तो शायद घर- घर नल से पानी पहुँच जाता। बता दें कि तत्कालीन सरपंच के पंचायती कार्यों में पूर्ण अनुभव की कमी का लाभ लेकर सचिव ने ग्राम के आंगनबाड़ी, स्कूलों में रनिंग वाटर सिस्टम स्थापना के नाम पर ही 6 लाख 70 हजार 237 रुपए की राशि 15वें वित्त से निकाली है, जबकि वास्तविकता यह है कि नौनिहाल व स्कूली बच्चे हेण्डपम्प चलाकर फ्लोराइड पानी पीने को मजबूर है। अब सवाल यह उठता है कि पंचायत में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम पर जब भारी- भरकम राशि निकाली गई, तब क्या संबंधित सरकारी नौकरशाह गहरी निंद्रा में लीन थे अथवा इस भ्रष्ट्राचार में उनकी भी मौन सहमति प्राप्त थी? जिसके परिणाम में पंचायत के जिम्मेदार लाखों का पानी गटक गए।

बोर फिटिंग, हेण्डपम्प व पाइप क्रय, बोर खनन, सबमर्सिबल पंप एवं सिन्टेक्स स्थापना कार्य पर निकाली 18,68,821 की राशि
बीते पंचवर्षीय कार्यकाल में शातिर सचिव ने तत्कालीन महिला सरपंच के हस्ताक्षर से जो राशि निकाली है, वह निम्नानुसार है।
1:- हेण्डपम्प मरम्मत, रिचार्ज बाउचर तिथि- 25/11/2020, राशि- 6,500 (मूलभूत).
2:- हेंडपम्प पाइप क्रय, रिचार्ज बाउचर तिथि- 06/09/2021, राशि- 48,954 (15वें वित्त).
3:- नायक मोहल्ला में बोर खनन, सबमर्सिबल पंप, सिन्टेक्स एवं पंचायत भवन में रनिंग वाटर सिस्टम, रिचार्ज बाउचर तिथि- 18/12/2021, राशि- 1,86,700 (15वें वित्त).
4:- रनिंग वाटर कार्य, रिचार्ज बाउचर तिथि- 06/01/2022, राशि- 1,98,915 (मूलभूत).
5:- माध्यमिक शाला अचानकपुर में रनिंग वाटर एवं अन्य भवन में रनिंग वाटर कार्य, रिचार्ज बाउचर तिथि- 15/02/2022, राशि- 2,00,243 (15वें वित्त).
6:- रतन घर के पास बोर फिटिंग कार्य, रिचार्ज बाउचर तिथि- 16/03/2022, राशि- 29,000 (15वें वित्त).
7:- रनिंग वाटर कार्य, रिचार्ज बाउचर तिथि- 13/07/2022, राशि- 1,64,379 (15वें वित्त).
8:- सालिकराम घर के पास सबमर्सिबल व सिन्टेक्स स्थापना, रिचार्ज बाउचर तिथि- 23/08/2022, राशि- 40,000 (15वें वित्त).
9:- सबमर्सिबल पम्प एवं सिन्टेक्स स्थापना कार्य, रिचार्ज बाउचर तिथि- 30/09/2022 (15वें वित्त).
10:- कंवर मोहल्ला कोरबी में बोर व सिन्टेक्स, रिचार्ज बाउचर तिथि- 09/03/2023, राशि- 67,000 (15वें वित्त).
11:- बोर खनन व 3 नग सबमर्सिबल पंप एवं सिन्टेक्स स्थापना और फिटिंग कार्य, रिचार्ज बाउचर तिथि- 05/07/2023, राशि- 3,52,200 (15वें वित्त).
12:- रामसिंह घर के पास बोर सफाई, रिचार्ज बाउचर तिथि- 07/072023, राशि- 30,000 (15वें वित्त).
13:- बोर खनन कार्य, रिचार्ज बाउचर तिथि- 12/10/2023, राशि- 79,218 (15वें वित्त).
14:- पेयजल व्यवस्था, रिचार्ज बाउचर तिथि- 20/02/2024, राशि- 1,51,100 (15वें वित्त).
15:- बोरवेल्स सामाग्री एवं पंप सेट क्रय, रिचार्ज बाउचर तिथि- 02/08/2024, राशि- 99,120 (15वें वित्त).
16:- पेयजल व्यवस्था पर खर्च, रिचार्ज बाउचर तिथि- 09/11/2024, राशि- 35,000 (15वें वित्त).
17:- सबमर्सिबल पंप व पाइप क्रय, रिचार्ज बाउचर तिथि- 26/11/2024, राशि- 41,000 (15वें वित्त).
18:- बोर खनन कार्य, रिचार्ज बाउचर तिथि- 15/01/2025, राशि- 68,000 (15वें वित्त).

पंचायत द्वारा पेयजल व्यवस्था के नाम पर उक्त जो राशि निकाली है, उसे लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि 18,68 लाख में से आधी राशि डकार ली गई है। आंगनबाड़ी, स्कूलों में तो रनिंग वाटर स्थापना किया ही नही गया है तो वहीं मुख्य जगहों पर संचालित पुराने हेण्डपम्पों में सबमर्सिबल पम्प और सिन्टेक्स स्थापित किया गया है। जिसके लागत से दो- तीन गुना अधिक राशि आहरण की गई है। ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से जांच की अपेक्षा की है और कहा है कि यदि निष्पक्ष जांच हुई तो पंचायत में किये गए भ्रष्ट्राचार की कलई खुल जाएगी। बहरहाल बीते पंचवर्षीय पंचायत कार्यकाल में सचिव ने सरपंच को झांसे में लेकर और भी अन्य भ्रष्ट्र कारनामे को अंजाम दिए है, जिसे आगामी खबरों के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।

  • Related Posts

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को जाल में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसे मांगने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना पचपेड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 1 फरवरी 2026 की शाम ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाली रोशनी खुंटे ने अपने बेटे के जन्मदिन का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया था। उस समय प्रार्थी की एक महिला मित्र भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी शाम को होने की बात कहकर रोशनी खुंटे ने पहले ही अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया था। इसके बाद उसने प्रार्थी और उसकी महिला मित्र को कमरे में भेजकर संबंध बनाने के लिए कहा। इस दौरान आरोपिया ने गुप्त रूप से मोबाइल छुपाकर उनका वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद आरोपिया रोशनी खुंटे ने प्रार्थी के मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजते हुए पूरा वीडियो वायरल करने की धमकी दी और एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में फैलाने की बात कहकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर थाना पचपेड़ी पुलिस ने आरोपिया रोशनी खुंटे (28 वर्ष), पति करन खुंटे, निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम ग्राम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी अलग से की है। मामले की आगे की जांच जारी है।  

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ✍️ भागीरथी यादव   तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते खोलने में लाएं तेजी, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश   बीजापुर। जिले में संचालित शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर संबित मिश्रा ने अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने नियद नेल्लानार क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने तथा स्वीकृत अधोसंरचना निर्माण कार्यों को बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नियद नेल्लानार क्षेत्रों सहित आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनके सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते शीघ्र खोलने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकांश शासकीय योजनाओं की राशि सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित होती है, इसलिए सभी हितग्राहियों का बैंक खाता होना आवश्यक है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर हितग्राहियों से संपर्क कर आवास निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए कहा। इस दौरान डीएफओ रमेश जांगड़े और इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक संदीप बलगा ने अधिकारियों को फील्ड भ्रमण के दौरान शाखकर्तन कार्यों का निरीक्षण करने तथा ग्रामीणों को जंगल में आग न लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगने से जैव विविधता को नुकसान पहुंचता है और मिट्टी की उर्वरता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बैठक में वर्तमान समय में चल रहे महुआ संग्रहण कार्य को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को महुआ और इमली के समर्थन मूल्य की जानकारी देने तथा वनोपज को समर्थन मूल्य से कम कीमत पर नहीं बेचने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

    अन्य खबरे

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा