
✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी ने एक साथ 213 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है।
इस ट्रांसफर में कई थानों और चौकियों के स्टाफ को बदला गया है। लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात कर्मचारियों को नई जगह भेजा गया है।
तबादलों के बाद विभाग में हलचल है। कर्मचारी नई पोस्टिंग के लिए तैयारी कर रहे हैं, वहीं अंदरखाने पोस्टिंग को लेकर चर्चा भी जारी है।
अब देखना होगा कि इस बदलाव का कानून-व्यवस्था पर क्या असर पड़ता है।




