
✍️ भागीरथी यादव
कोरबा/जांजगीर-चांपा।
श्री राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ग्राम कटघरी, अकलतरा (जिला जांजगीर-चांपा) में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय जी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए यादव समाज के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं को मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में सर्व यादव समाज जिला कोरबा के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता नत्थू लाल यादव को उनके लंबे सामाजिक योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। नत्थू लाल यादव ने शाखा अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर लगभग 30 वर्षों से निरंतर समाज सेवा की है।
यादव समाज के उत्थान, संगठन को मजबूत करने एवं सामाजिक जागरूकता फैलाने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उनके उत्कृष्ट कार्यों के कारण उन्हें विभिन्न मंचों द्वारा अब तक लगभग 20 बार सम्मानित किया जा चुका है।
नत्थू लाल यादव के प्रमुख गुण (लक्षण):
समाज सेवा के प्रति निरंतर समर्पण और सक्रियता
संगठन को मजबूत बनाने की क्षमता
नेतृत्व कौशल एवं सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति
सामाजिक जागरूकता और एकता को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका
सरल, मिलनसार और प्रेरणादायक व्यक्तित्व
उनके सम्मानित होने पर श्री केदारनाथ यादव, श्री चंद्रमणि यादव, श्री कमल नारायण यादव, श्री ओम नारायण यादव एवं श्री गोपाल यादव सहित समाज के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस संबंध में जानकारी प्रेस को मोहन यादव द्वारा प्रदान की गई।
