
✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। सर्व यादव समाज जिला कोरबा का संगठनात्मक निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। यह निर्वाचन छत्तीसगढ़ प्रांताध्यक्ष मा. श्री रमेश यदु के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में प्रदेश संरक्षक श्री कमलेश यादव की अध्यक्षता में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।
निर्वाचन कार्यक्रम श्री राधा-कृष्ण मंदिर, शारदा विहार कॉलोनी, मुड़ापार (कोरबा) में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य शाखा के साथ युवा, महिला एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का चयन किया गया।
प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार रहीं:
जिला संरक्षक के रूप में नत्थूलाल यादव, जबकि जिला सलाहकार मंडल में केदार यादव, हीरालाल यादव, रामरतन यादव, पुरुषोत्तम यादव, नवरत्न यादव (गुरुजी) एवं मंगलूराम यादव को जिम्मेदारी दी गई।
शहर इकाई में चंद्रमणि यादव को जिला अध्यक्ष, सुखीराम यादव को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रामगोपाल यादव, बुधवार साय यादव, कमल नारायण यादव, शिवलाल यादव एवं पवन सिंह यादव नियुक्त हुए। महामंत्री के रूप में विनोद यादव और सेतकुमार यादव, कोषाध्यक्ष सतीश यादव तथा संगठन सचिव बजरंग यादव बनाए गए।
ग्रामीण इकाई में सत्यनारायण यादव को जिलाध्यक्ष और कदम यादव को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया।
महिला प्रकोष्ठ में हार बाई यादव संरक्षक, गीता यादव अध्यक्ष, सुनीता यादव उपाध्यक्ष और शांति बाई यादव महामंत्री बनीं।
युवा प्रकोष्ठ में रंजू यादव को जिलाध्यक्ष, ओम यादव को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तथा सूर्य यादव व कृष्णा यादव को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कर्मचारी प्रकोष्ठ में नीलांबर यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में कोरबा से चोवाराम यादव, कटघोरा से रमेश यादव, पाली से शारदा यादव और करतला से अजय यादव नियुक्त किए गए।
कार्यक्रम के अंत में बताया गया कि एक सप्ताह के भीतर सभी प्रकोष्ठों की पूर्ण कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिलेभर के यादव समाज के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और समाज के विकास एवं एकता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
