
ज्ञान शंकर तिवारी
कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत छिन्दपूर में आज SECL की सीएसआर मद से 42 लाख रुपये की लागत से होने वाले तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक श्री पटेल ने कहा कि तालाब का सौंदर्यीकरण न केवल गांव की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और ग्रामीणों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य से क्षेत्र में जल स्तर में सुधार होगा और ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित जल स्रोत उपलब्ध हो सकेगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति एवं सदस्य श्री विनोद यादव, मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार राठौर, सरपंच श्रीमती सकुन्ती कंवर, महामंत्री श्री हेमंत तिवारी, श्री प्रताप सिंह कंवर, उपाध्यक्ष श्री हुलेश राठौर, श्री शंकर यादव, विधायक प्रतिनिधि एवं जिला नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख भाजयुमो कोरबा श्री कृष्णानंद राठौर सहित श्री तेरश श्रीवास, श्री गजानंद राठौर, मन्नु राठौर, श्री बद्री केवट, श्री तेरस यादव, गंगा श्रीवास, श्री जितेंद्र श्रीवास सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह पहल क्षेत्र के समग्र विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
