लीमघाट मोहल्ला में शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, जनसहयोग से होगा निर्माण

पाली, 23 मार्च 2026 (ज्ञान शंकर तिवारी)

ग्राम पंचायत पोड़ी के लीमघाट मोहल्ला में शिव मंदिर निर्माण के लिए सोमवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री प्रशांत मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं उत्सवी माहौल देखने को मिला। मंदिर का निर्माण जनसहयोग से किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्री अनिल गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री सत्यनारायण पैकरा, जनपद सदस्य अफसाना कय्यूम सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भूमि पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री चंदलाल श्याम, श्री राजेश पटेल, संतोष कश्यप, चंदा श्याम, अमरुद कैवर्त, संतोष पैकरा, जग्गू नेताम, मनीराम बियार, कपिल कश्यप सहित अन्य ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और यह स्थान आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।