
कोरबा। श्री गुजराती समाज, कोरबा की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है। राम नवमी के पावन अवसर पर आयोजित आमसभा में मनोज शर्मा को सर्वसम्मति से आगामी दो वर्षों (2024-2026) के लिए समाज का अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपनी पूरी टीम की घोषणा करते हुए वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा के समन्वय पर विशेष जोर दिया।
संरक्षक एवं मार्गदर्शक मंडल का गठन
समाज को सशक्त दिशा देने के उद्देश्य से संरक्षक मंडल में शांतिलाल भाई चौहान, नानजी भाई पटेल, कांति भाई पटेल, पचान भाई पटेल, धीरेन भाई संघवी और नलिन भाई शाह को शामिल किया गया है।
वहीं मार्गदर्शक मंडल में विनोद भाई चावड़ा, त्रिभुवन भाई चौहान, दिनेश वल्लभ भाई पटेल, वल्लभ भाई मकवाना, प्रदीप भाई चौहान और मनसुख भाई (एम.एल.) पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पदेन अध्यक्ष (पाटीदार समाज) हरीभाई पटेल एवं पदेन अध्यक्ष (कच्छ गुर्जर घटक) रवीन्द्र भाई टांक भी मार्गदर्शन देंगे।
प्रमुख पदाधिकारी घोषित
अध्यक्ष मनोज शर्मा ने समाज की गतिविधियों को गति देने के लिए प्रमुख पदाधिकारियों की घोषणा की।
उपाध्यक्ष पद पर रोहित शाह, अतुल शाह, विशाल चावडा और भरत मकवाना को नियुक्त किया गया है।
सचिव के रूप में अतुल चौहान, सह-सचिव के रूप में कल्पेश राठौड़ एवं प्रकाश पटेल जिम्मेदारी संभालेंगे।
कोषाध्यक्ष पियूष राठौड़ तथा सह-कोषाध्यक्ष नंदलाल जेठवा और तुषार चौहान बनाए गए हैं।
जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व उमेश मकवाना को सौंपा गया है।
11 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम का गठन
समाज की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें तन्मय टांक, आकाश मकवाना, चिराग चौहान, राजू चौहान, वैभव भट्ट, मनन उपाध्याय, दीपक पटेल, संजु पटेल, गौरव चौहान, कान्हा मकवाना और अमन टांक को सदस्य बनाया गया है।
समाज विकास पर रहेगा फोकस
नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। वरिष्ठों के मार्गदर्शन और युवाओं की ऊर्जा के साथ समाजहित के कार्यों को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाया
