
मालखरौदा। थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदोरा गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर ईंट और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।
मृतक की पहचान राहुल गबेल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने युवक के सिर पर कई बार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को बेहद बेरहमी से अंजाम दिया गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
इस जघन्य हत्या से गांव में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है।
