वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, कई गंभीर देखें वीडियो

Oplus_16908288

✍️ भागीरथी यादव 

 

 

सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र स्थित सिंघीतराई वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 5 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

बताया जा रहा है कि ट्यूब फटने से विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि प्लांट परिसर में भगदड़ मच गई। घायलों को तत्काल खरसिया के पद्मावती अस्पताल और रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद पुलिस, दमकल और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुट गई। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।