
रायपुर – मिली जानकारी अनुसार रायपुर के सड्डू क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ी दुर्घटना सामने आई, जहां एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटों के साथ उठता काला धुआं दूर तक नजर आने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और तत्काल दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने के लिए अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि आग को फैलने से रोका जा सके।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव कार्य जारी है, और स्थिति पर काबू पाने के प्रयास तेज़ी से किए जा रहे हैं।
