
ग्रामीणों ने कलेक्टर को दी शिकायत
*सुशील जायसवाल!*
*कोरबा पसान:-*
जिले की सीमा क्षेत्र एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पसान, में संचालित इण्डेन ग्रामीण गैस एजेंसी के द्वारा गैस सिलेंडर में अत्यधिक रकम लेकर बेचने व पूछने पर गाली गलौज करने का ग्रामीणो ने आरोप लगाया है!

इस संबंध में पसान निवासी शांति बाई, बुद्ध लाल, रामायण, मंगल, राम सिंह, सुरेश अग्रवाल, सहित एवं अन्य नौ उपभोक्ताओं ने एक लिखित शिकायत कलेक्टर कोरबा को देकर उक्त गैस एजेंसी संचालक के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है!
पसान के ग्रामीण ने लिखित शिकायत में यह भी बताया गया है कि गैस एजेंसी के संचालक जितेंद्र सिंह तंवर, है जहां उपरोक्त व्यक्ति के द्वारा सिलेंडर में कालाबाजारी खुलकर हो रहा है तथा सिलेंडर लेने जाने पर साफ तौर पर कहा जाता है कि सिलेंडर स्टॉक में नहीं है, ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि बाजार में अधिक रेट पर कमर्शियल गैस सिलेंडर को बेचकर भारी रकम की अवैध वसूली की जा रही है ! इतना तक नहीं संचालक ने अपने गोदाम में गैस सिलेंडर न रखकर कहीं अन्य गोदाम में गैस रखा जाता है!
संचालक द्वारा घरेलू गैस कनेक्शन में भी गैस सिलेंडर देने में आये दिन विवाद आनाकानी करता है! जिससे पसान सहित क्षेत्र के उपभोक्ता व ग्राम वासी काफी परेशान है !
ग्रामीणों ने बताया कि नियम के अनुसार सिलेंडर मांगने पर अभी सिलेंडर नहीं है, परेशान करने आ जाते हो कहता है,
शिकायत जब खाद्य निरीक्षक पोड़ी उपरोड़ा के राजेश जेस्ती,को की गई तो उपरोक्त इंस्पेक्टर के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तथा उसके संबंध में आज तक कोई जांच करवाई नहीं की गई है! तथा उपरोक्त संचालक ग्रामीण को कहता है कि मैं एजेंसी नहीं चला सकता हूं, तथा एजेंसी बंद करने वाला हूं!
इस मामले में समस्त शिकायतकर्ताओं ने शासन प्रशासन से निवेदन कर उपरोक्त गैस एजेंसी संचालक के ऊपर करवाई जांच कर गैस में हो रही कालाबाजारी को रोकने हेतु उचित कदम उठाने की मांग की है!
