जय मिनीमाता मत्स्य सहकारी समिति के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, 25 मई को होगा मतदान

Oplus_16908288

सुशील जायसवाल 

 

 

कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। जय मिनीमाता मत्स्य सहकारी समिति मर्यादित सरपता पंजीयन क्रमांक 316 के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 7 मई 2026 से प्रारंभ मानी जाएगी।

जारी सूचना के मुताबिक समिति के सदस्य अपने नामांकन पत्र 18 मई 2026 को प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक सोसायटी कार्यालय में जमा कर सकेंगे। इसके बाद विशेष साधारण सम्मिलन के तहत 25 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी।

वहीं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा अन्य प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया 29 मई 2026 को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक सोसायटी कार्यालय में संपन्न कराई जाएगी।

रिटर्निंग अधिकारी जी.डी. पाण्डेय ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए मतदाता सदस्य सोसायटी के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।