पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

✍️ भागीरथी यादव

 

 

शिव मंदिर के पास डंडे से की गई थी बेरहमी से पिटाई, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

 

बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो युवकों सहित दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता भी जब्त कर लिया है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, मोहतरा निवासी आयुष बरगाह ने 20 अप्रैल 2026 को थाना बिल्हा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अप्रैल की रात तालाब स्थित शिव मंदिर के पास रूपेश मेहर और उसके साथियों ने उसके पिता राजेश बरगाह पर डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद घायल राजेश बरगाह का उपचार कराया गया। मेडिकल जांच और बेडहेड टिकट में सिर पर गंभीर चोट की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया।

थाना बिल्हा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपियों की तलाश शुरू की। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दीपक मेहर (24 वर्ष) और अन्नू ध्रुव (20 वर्ष) निवासी मोहतरा सहित दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता भी बरामद कर लिया है।

पूरे मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उपनिरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं आरक्षक मुकेश दिव्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।