पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, 15 मई से देशभर में बढ़े दाम

✍️ भागीरथी यादव

 

 

देश की जनता को 15 मई की सुबह बड़ा झटका लगा है। करीब दो साल बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 3.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3.11 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें शुक्रवार 15 मई 2026 से पूरे देश में लागू हो गई हैं।

राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के सभी बड़े शहरों में भी ईंधन के दाम बढ़ गए हैं। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह इजाफा आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालेगा।

महानगरों में पेट्रोल के नए दाम

शहर

पुराने दाम

नए दाम

बढ़ोतरी

दिल्ली

₹94.77

₹97.77

₹3.00

मुंबई

₹103.50

₹106.68

₹3.14

कोलकाता

₹105.45

₹108.74

₹3.29

चेन्नई

₹100.80

₹103.67

₹2.87

महानगरों में डीजल के नए दाम

शहर

पुराने दाम

नए दाम

बढ़ोतरी

दिल्ली

₹87.67

₹90.67

₹3.00

मुंबई

₹90.03

₹93.14

₹3.11

कोलकाता

₹92.02

₹95.13

₹3.11

चेन्नई

₹92.39

₹95.25

₹2.86

जानकारों के मुताबिक मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार दबाव बना हुआ था। माना जा रहा है कि इसी वजह से तेल कंपनियों ने अब दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। राजनीतिक कारणों और पांच राज्यों के चुनाव के चलते पिछले कुछ समय से कीमतों में बढ़ोतरी टाली जा रही थी, लेकिन चुनाव खत्म होने के कुछ दिनों बाद ही नई दरें लागू कर दी गईं।

 

पेट्रोल और डीजल महंगा होने से अब परिवहन खर्च बढ़ने की संभावना है, जिसका असर रोजमर्रा की जरूरतों और बाजार की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।