✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। गणेश उत्सव को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाओं की मांग बढ़ने के साथ ही मूर्तिकार भी दिन-रात प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। कोसाबाड़ी निवासी प्रदीप कुमार पिछले करीब 40-50 वर्षों से भगवान गणेश सहित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनाने की कला से जुड़े हुए हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी वे आकर्षक डिजाइन और अलग-अलग स्वरूपों में गणेश प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं।
प्रदीप द्वारा प्रतिमाओं का निर्माण सीएसईबी चौक के पास किया जा रहा है। प्रतिमा तैयार करने में लकड़ी, बांस, पैरा, पटवा सहित अन्य सामग्री का उपयोग किया जाता है। इसके बाद अपने वर्षों के अनुभव और हुनर से इन सामग्रियों को भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा का स्वरूप दिया जाता है। एक बड़ी प्रतिमा को तैयार करने में करीब एक सप्ताह का समय लगता है।

हाथों में ऐसी कला कि प्रतिमा तैयार होने से पहले हो जाती है बुकिंग
प्रदीप कुमार की बनाई प्रतिमाओं की मांग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई श्रद्धालु प्रतिमा पूरी तरह तैयार होने से पहले ही उसे बुक कर लेते हैं। इस वर्ष भी उनकी 5 से 7 बड़ी गणेश प्रतिमाएं एडवांस में बुक हो चुकी हैं।

प्रदीप ने बताया कि इस वर्ष गणेश प्रतिमाओं की मांग अच्छी है। अलग-अलग आकार, डिजाइन और स्वरूप में प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। उनका प्रयास रहता है कि हर साल प्रतिमाओं में कुछ नया और आकर्षक देखने को मिले। यही वजह है कि श्रद्धालु पहले से संपर्क कर अपनी पसंद की प्रतिमा बुक करा रहे हैं।
वर्षों से रोजगार का साधन है मूर्ति निर्माण

प्रदीप कुमार के लिए मूर्ति निर्माण केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि उनकी कला और परंपरा से जुड़ा हुआ कार्य है। करीब पांच दशक से इस क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने भगवान गणेश के अलावा विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी तैयार की हैं। गणेश उत्सव के दौरान प्रतिमाओं की बिक्री से उन्हें अच्छी आमदनी होती है।
उन्होंने बताया कि प्रतिमा निर्माण में मेहनत के साथ-साथ कला और अनुभव की भी जरूरत होती है। सामग्री को सही आकार देकर उसे आकर्षक स्वरूप देना इस काम की सबसे महत्वपूर्ण कला है।
सस्ती और आकर्षक प्रतिमाओं के लिए कर सकते हैं संपर्क
यदि आप भी गणेश उत्सव के लिए आकर्षक और बजट में गणेश प्रतिमा लेना चाहते हैं तो प्रदीप कुमार से संपर्क कर अपनी पसंद की प्रतिमा एडवांस में बुक करा सकते हैं। बताया गया है कि पूरे कोरबा जिले में सस्ती कीमत पर आकर्षक प्रतिमाएं तैयार करने के लिए प्रदीप कुमार से संपर्क किया जा सकता है।
प्रतिमा बुकिंग के लिए संपर्क:
प्रदीप कुमार – 📞 70678 38522
विशेष सूचना: दैनिक लोकसदन समाचार के माध्यम से जानकारी मिलने की बात बताकर प्रतिमा खरीदने पहुंचने वाले ग्राहकों को विशेष छूट देने की जानकारी दी गई है।
गणेश उत्सव से पहले सीएसईबी चौक के पास तैयार हो रहीं गणेश प्रतिमाएं लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। प्रदीप कुमार के कुशल हाथों से आकार ले रहे गणपति बप्पा की प्रतिमाओं में उनकी वर्षों की मेहनत, अनुभव और कला की झलक देखने को मिल रही है।
