नदी किनारे मिली युवक की लाश

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा – जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम लबेद में पिकनिक मनाने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक अपने साथियों के साथ नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुंचा था। इसके बाद वह लापता हो गया। अगले दिन सुबह नदी किनारे उसकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान सालियाभांठा निवासी राकेश पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने के दौरान अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। सुबह नदी किनारे शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।