✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में एमजेएम हॉस्पिटल, कोरबा में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रेड क्रॉस सोसायटी कोरबा के चेयरमैन राम सिंह अग्रवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में योगेश जैन, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, राजेश बागड़िया एवं अनिल अग्रवाल शामिल रहे।
मुख्य अतिथि राम सिंह अग्रवाल ने रक्तदान को “महादान” बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। वहीं डॉ. प्रिंस जैन ने कहा कि रक्तदान न केवल मानवता की सेवा है, बल्कि यह समाज में जीवन और आशा का संचार करने वाला सबसे बड़ा निःस्वार्थ कार्य भी है।
एमजेएम हॉस्पिटल की टीम, रेड क्रॉस सोसायटी एवं जेसीआई कोरबा सेंट्रल के सदस्यों के सहयोग से शिविर का सफल संचालन किया गया। रक्तदान करने वाले सभी दानदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से उपहार स्वरूप स्टील की पानी की बोतल भेंट की गई।
शिविर के सफल आयोजन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिषेक अग्रवाल, को-प्रोजेक्ट डायरेक्टर सीए सौरभ अग्रवाल, कोऑर्डिनेटर सीए आशीष अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, अध्यक्ष सीए त्रिलोकी नाथ बजाज, पूर्व अध्यक्ष सीए अभिषेक अग्रवाल, प्रेम मदान, हर्ष गुप्ता, आयुष अग्रवाल, डॉ. सरफराज खान, कपिल विश्वकर्मा, प्रवेश अग्रवाल, राहुल सिंघल, साजन अग्रवाल, रोहित असरानी, अंश अग्रवाल, सीए पलाश रेलवानी, सीए अंकित अग्रवाल सहित समस्त जेसीआई परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने भविष्य में भी समाज हित, जनकल्याण एवं मानवता की सेवा से जुड़े ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
