✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। बालकोनगर के देहानपारा, वार्ड क्रमांक 42 में श्री सर्वेश्वरी समूह के तत्वावधान में भोजली महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
महोत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था की जीवंत झलक देखने को मिली। भोजली पर्व के माध्यम से प्रकृति के प्रति सम्मान, सुख-समृद्धि, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने समिति के सदस्यों तथा क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भोजली पर्व छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से गहराई से जुड़ा हुआ है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है।
महोत्सव में पार्षद नरेंद्र देवांगन, सत्येंद्र दुबे, मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव, एल्डरमैन दीपक यादव, प्रभात डकसेना, कृष्णी राठौर, शंता सोनी, राजा शर्मा, वरुण पांडे, विद्या सागर त्रिपाठी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
भोजली महोत्सव 2026 लोक संस्कृति, आस्था और परंपरा के संगम का साक्षी बना। आयोजन में क्षेत्रवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने सामाजिक एकता और छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।
