बारिश में सोहागपुर-मुकुंदपुर मार्ग की हालत खराब

✍️ भागीरथी यादव

 

 

करतला क्षेत्र के ग्रामीण परेशान, जगह-जगह गड्ढों से हादसे का खतरा

 

कोरबा/करतला। बारिश शुरू होते ही सोहागपुर-मुकुंदपुर मुख्य मार्ग की बदहाली सामने आ गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भरने से वाहन चालकों को सड़क की स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।

 

ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से सड़क की मरम्मत की जरूरत है, लेकिन समय पर सुधार कार्य नहीं होने से स्थिति लगातार खराब हो रही है। सड़क किनारे लगे सूचना बोर्ड के मुताबिक निर्माण कार्य 30 अप्रैल 2024 को पूरा हुआ था। निर्माण के कुछ ही समय बाद डामर उखड़ने और सड़क पर गड्ढे होने से निर्माण गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने, गड्ढे भरने तथा निर्माण गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।