छिंदपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विभिन्न संस्थानों में लहराया तिरंगा

छिंदपुर (कोरबा)। ग्राम पंचायत छिंदपुर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं सार्वजनिक संस्थानों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद ध्वजारोहण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत भवन से हुई, जहां सरपंच श्रीमती सकुंती कंवर ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद शासकीय प्राथमिक शाला छिंदपुर में विधायक प्रतिनिधि एवं जिला नीति अनुसंधान सहप्रमुख कृष्णानंद राठौर ने तिरंगा फहराया। स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ राठौर ने ध्वजारोहण किया। वहीं उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में जनपद सदस्य मीनू रात्रे एवं पूर्व उपसरपंच रजनी राठौर ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया।

इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण तथा ग्राम एवं क्षेत्र के विकास में एकजुट होकर योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एसएमडीसी अध्यक्ष हुलेश राठौर, महामंत्री प्रताप कंवर, प्यारे लाल राठौर, गोपाल सिंह राठौर, रामसिंह राठौर, रामचंद्र राठौर, यदुनंदन राठौर, जनपद पति दिग्विजय रात्रे, कृष्ण कुमार राठौर, लकेश्वर साहू, उसमेर सिंह राठौर, बहोरन पाटले, रामरतन कैवर्त, तेरस श्रीवास, युवा भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह राठौर, सुरेश यादव, पंकज श्रीवास, रामकुमार कैवर्त, लक्ष्मीनारायण बियार, सनत श्रीवास, तेरस यादव, जय सिंह राठौड़, बाबूलाल श्रीवास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य चंद्रशेखर शर्मा सहित पंचूराम भार्गव, अतिफा अज़हर खान, लखेश्वर राजवाड़े, वर्षा रानी सोनी, हिमकांति बसंत, विमल कांति जनार्दन, दिव्या, स्वाति राठौर, दीपिका बघेल, बारमते, करुणा, सागर टंडन, शरद कुमार काठले, संतोष कुमार कश्यप, राजकुमार नवरंग, नीति गोस्वामी, विनीता सिंह, अशोक भगत, भारती वैष्णव, उमाशंकर पाटले, संपत अनंत, निलेश यादव एवं राधेश्याम कोरवा सहित स्कूल स्टाफ की सहभागिता रही।

पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।