कोरबी-चोटिया समेत क्षेत्रभर में शान से लहराया तिरंगा, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

 

 

सुशील जायसवाल | विशेष संवाददाता

 

पोड़ी उपरोड़ा/कोरबी-चोटिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के कोरबी-चोटिया, लाद, जलके, सिरमिना, मोरगा, रानी अटारी माइंस सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। रिमझिम बारिश के बावजूद स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बना। सुबह से ही स्कूल जाने वाले मार्गों पर बच्चों की कतारें नजर आईं और देशभक्ति के नारों से क्षेत्र गूंज उठा।

कोरबी पुलिस चौकी परिसर में सुबह करीब 7:30 बजे जिला पंचायत सदस्य एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष विद्वान सिंह मरकाम ने ध्वजारोहण किया। चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में सरपंच राजू मरावी, उपसरपंच मुरारी लाल जायसवाल, कांती कुमार, जनपद सदस्य पाली वेद प्रकाश सिंह, राकेश जायसवाल, लकमी मरावी, रंजित जायसवाल, सुरेश जायसवाल, भरत जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं चौकी स्टाफ मौजूद रहा।

इसके बाद स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जनपद सदस्य दिनेश कुंती केराम ने ध्वजारोहण किया। प्रभारी प्राचार्य एस.के. दिनकर की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। आदिवासी कन्या छात्रावास में भी ध्वजारोहण किया गया। पशु औषधालय में सरपंच राजूराम मरावी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिनेश कुंती केराम ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

 

कोरबी-चोटिया के आत्मानंद एवं हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और डीजे की धुन पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित पालकों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। बारिश के बीच कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

 

लाद हाई स्कूल में भी हुआ ध्वजारोहण

 

ग्राम पंचायत लाद के हाई स्कूल में प्राचार्य जे.एल. जगत ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुरली गुप्ता, सरपंच लाल बहादुर, उपसरपंच कन्हैयालाल सहित पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

विद्यालय के शिक्षक विजय तंवर, नीता प्रधान, जय सिंह कंवर, लकेश्वर भारते, उर्मिला एक्का, वीरेंद्र कुमार, रामशरण, रामवती, सुरेश कुमार तंवर, ओंकार प्रसाद, नंद कुमारी सहित विद्यालय स्टाफ ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साक्षरता एवं राष्ट्रहित से जुड़ी शपथ भी दिलाई गई।

 

पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ संपन्न हुए।