स्वतंत्रता दिवस पर घोसरा के जंगलों को सहेजने का संकल्प

बीट OA-691 में ध्वजारोहण के साथ हुआ पौधारोपण, वन्यजीव संरक्षण की ली शपथ

 

सुशील जायसवाल

 

घोसरा/कोरबी-चोटिया। कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत घोसरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर वन एवं वन्यजीव संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। छिंदिया परिसर स्थित वृक्षारोपण क्षेत्र वन कक्ष क्रमांक OA-691 में ध्वजारोहण के साथ पौधारोपण किया गया।

 

केंदई वन परिक्षेत्राधिकारी अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने जंगलों को अवैध कटाई से बचाने, वन्यजीवों की सुरक्षा करने तथा क्षेत्र में अधिक से अधिक हरियाली विकसित करने की शपथ ली।

 

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत घोसरा की सरपंच श्रीमती शाम बाई बिंझवार का विशेष सहयोग रहा। वन विभाग की ओर से चौकीदार सुखराज मरकाम, सुरक्षा श्रमिक कार्यवाहक रामविचार सहित अन्य कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

इस अवसर पर देवेंद्र कुमार, रितेश कुमार, देवेंद्र प्रताप, राजलाल, कीर्ति, हरिश्चंद्र, मदन कुमार, दिल सिंह, जोखम दास, रामविचार, प्रताप सिंह, टुमेश, लक्ष्मण आयाम, सरोज कुमार, नेहल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोसरा के जंगलों को संरक्षित और हरा-भरा रखने का सामूहिक संकल्प दोहराया।