सुने कमरे में मिला युवक का शव देखें वीडियो

✍️ भागीरथी यादव

 

 

अभिनय रजक की मौत, घटनास्थल की स्थिति को लेकर जांच जारी

 

कटघोरा। थाना कटघोरा क्षेत्र के आंची दादर में गुरुवार को एक युवक का शव कमरे के भीतर मिला। मृतक की पहचान अभिनय रजक, पिता शंकर रजक के रूप में हुई है। कमरे के अंदर शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि आंची दादर क्षेत्र में एक कमरे के भीतर युवक का शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों की नजर पड़ने के बाद घटना की जानकारी सामने आई। इसके बाद मामले की सूचना कटघोरा थाना पुलिस को दी गई।

 

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। कमरे में शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत स्वाभाविक थी, हादसे में हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।

 

घटना के बाद मौके की परिस्थितियों को लेकर ग्रामीणों से जानकारी ली जा रही है। मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले वह कहां था तथा आखिरी बार उसे किसके साथ देखा गया था।

 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।