4 सितंबर को मनाया जाएगा भव्य जन्माष्टमी महोत्सव

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर 4 सितंबर को भव्य जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

महोत्सव में 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों के लिए ‘यशोदा विद कान्हा/यशोदा विद राधा’, 2 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए ओपन थीम फैंसी ड्रेस तथा 6 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए भक्ति थीम डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए मटकी फोड़ और 24 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए दही हांडी प्रतियोगिता रखी गई है।

आयोजकों के अनुसार दही हांडी प्रतियोगिता के लिए कोई पंजीयन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है, जबकि अन्य प्रतियोगिताओं के लिए ₹50 से ₹100 तक पंजीयन शुल्क रखा गया है। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए मनोरंजन के साथ धार्मिक-सांस्कृतिक माहौल देखने को मिलेगा।

प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी नीलम रमानी (7000012161) और सौम्या चंदानी (7879787036) से संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। कार्यक्रम से संबंधित अन्य जानकारी के लिए सुमित गंगवानी (90391-98959) से संपर्क किया जा सकता है।

जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन पूज्य सिंधी पंचायत, सिंधु महिला मंडल, रामसागरपारा सेवा समिति एवं सिंधु युवा विंग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।