जन्माष्टमी की रात युवक से मारपीट, ₹17 हजार का सामान लूटने का आरोप देखें वीडियो

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांजा गली के पास कृष्ण जन्माष्टमी की रात करीब 12 बजे एक युवक के साथ चार-पांच युवकों द्वारा मारपीट कर लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

पीड़ित की पहचान विश्वकर्मा के रूप में बताई जा रही है। पीड़ित के अनुसार वह ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान गांजा गली के पास चार-पांच युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के बाद युवकों ने उसके पास रखे 2 हजार रुपए नगद और करीब 15 हजार रुपए कीमत का मोबाइल फोन भी लूट लिया।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में कुछ युवक पीड़ित के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मामले में घटना के वास्तविक कारण और आरोपों की पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।