Korba Police में बदलाव: कोतवाली, कटघोरा और CSEB की बदली कमान

✍️ भागीरथी यादव

कोरबा। जिले की पुलिसिंग को लेकर SP सिद्धार्थ तिवारी ने एक बार फिर Administrative Reshuffle किया है। जारी आदेश में इंस्पेक्टर से लेकर आरक्षक स्तर तक छह पुलिसकर्मियों की New Posting की गई है।

कोतवाली के प्रभारी प्रमोद डडसेना को Summons Warrant Cell की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह कटघोरा के प्रभारी उपनिरीक्षक प्रेमचंद साहू अब कोतवाली संभालेंगे। वहीं CSEB थाना प्रभारी राजेश तिवारी को कटघोरा की कमान सौंपी गई है।

रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक विरासत कुजूर को CSEB थाना प्रभारी बनाया गया है। आरक्षक जितेन्द्र सोनी को करतला से श्यांग और नरोत्तम कुमार रात्रे को श्यांग से करतला भेजा गया है।

सभी को नई Posting पर तत्काल Join करने के निर्देश दिए गए हैं।