हाथ में चाकू, जुबान पर धमकी… कडरी में दहशत फैलाना पड़ा भारी

✍️ भागीरथी यादव

 

 

रतनपुर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, धारदार चाकू जब्त; आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

 

रतनपुर/बिलासपुर। ग्राम कडरी के नवाडीह चौक के पास आम जगह पर चाकू लहराकर लोगों को डराना-धमकाना एक युवक को भारी पड़ गया। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को थाना रतनपुर में सूचना मिली थी कि कडरी नवाडीह चौक के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया। टीम ने घेराबंदी कर शाहिद खान उर्फ सोहेल खान (23), निवासी कडरी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अंजली वर्मा, आरक्षक आकाश डोंगरे और देवानंद चन्द्राकर की अहम भूमिका रही।