✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक कसावट के तहत 6 पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में बदलाव किया है।
आदेश के अनुसार सचिन कुमार नवनीत को उरगा से लेमरू, दीपक कुमार कश्यप को लेमरू से उरगा, शंखधर जायसवाल को कोरबी से पुसके चैमा, संतोष तिवारी को पुसके चैमा से यातायात, ममता दुबे को रक्षक कोरबा से दीपका और अमर सिंह गोंड को दीपका से हरदीबाजार भेजा गया है।
सभी को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज है और आने वाले दिनों में और तबादले होने की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
