143 एकड़ जमीन घोटाले में 37 लोग के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कराने हेतु परिवाद पेश

न्यायालय ने थाने से मंगाई जाच रिपोर्ट

अंबिकापुर।मामला कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर ग्राम भनौरा तहसील बलरामपुर में स्थित 143 एकड़ भूमि का विक्रय पत्र टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग क्रेता विक्रेता के द्वारा निष्पादित करने के संबंध में डॉक्टर डी. के. सोनी अधिवक्ता एवं आईटीआई कार्यकर्ता द्वारा दिनांक 5/2/2025 को धारा 175 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत मय दस्तावेजों के साथ बलरामपुर न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में श्रीमती किरण सोनवानी, श्री मनोज कुमार गुप्ता, श्री कृष्ण कुमार सिंह (पटवारी), श्री करण कुमार, श्री आलोक कुमार गुप्ता, संजय कुमार राठौर (उप पंजीयक), बाबूलाल, रामलाल, सुखमनिया, दीप कुमार, मनीष कुमार सिंह (पटवारी), उदय कुमार गुप्ता, विनोद, बालेश्वर राम (उप पंजीयक), रमेश कुमार यादव, जगत यादव, श्रीमती रीमा गुप्ता, श्री नीरज पाल, श्री उदय कुमार गुप्ता, श्री सिद्धार्थ शंकर मिश्रा (उप पंजीयक), कुंजन गुप्ता, चंदन गुप्ता, आशीष कुमार गुप्ता, शांति देवी गुप्ता, श्रीमती पूजा सोनी, श्री राजू पोया (राजस्व निरीक्षक), श्री नागेंद्र प्रसाद सोनी, श्री गौतम गुप्ता, श्री अनुराग वैश्य (उप पंजीयक), श्रीमती राधिका गुप्ता, श्रीमती बिनु गुप्ता, पटवारी, श्री शनू विश्वकर्मा, श्री पंकज गुप्ता के विरुद्ध परिवाद प्रस्तुत किया गया है।
मामला बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत भनौरा की गोचर भूमि का है उक्त भूमि
जिसका पुराना खसरा नंबर 93 रकबा 143.3 एकड़ भूमि है जो साजन आ. बंशी जाति अगरिया, दीपक राम आ, बंशी जाति अगरिया, बाबूलाल आ. राम देनी जाति भुईया, रामलाल आ. राम देनी जाति भुईया, पचाठ आ. लालदेव जाति भुईया, जक्लू आ. लालदेव जाति भुईया, पवन आ. तेजन जाति भुईया एवं रामविलास रामजतन जाति भुईया सभी निवासी ग्राम भनौरा तहसील बलरामपुर जिला बलरामपुर के पूर्वजों के नाम पर था जिसे रामविलास आ. रामजतन के नाम पर वर्ष 1990-91 में वन विस्थापन के संबंध में वन विभाग के द्वारा अलग से खसरा नंबर क्रमशः 520, 521, 522, 523, 525, 526 आबंटित कर पट्टा प्रदान किया गया।
इसके अलावा भूमि खसरा नंबर 520, 521, 522, 523, 525, 526 का बंदोबस्त वर्ष 1996-97 में नया खसरा नंबर 218, 222, 239, 240, 241, 220 बनाया गया उक्त भूमि का पट्टा साजन, दीपकराम दोनों पिता बंशी जाति अगरिया के दादा लालसाय आ. भदवा तथा बाबूलाल, रामलाल दोनों पिता रामदेनी जाति भुईया के भाई जगपत आ. लालदेव तथा पर पचाठ, जक्लू दोनों पिता लालदेव के पिता रामदेनी आ. दिकवा तथा पवन के दादा बंधन आ. रामजीत एवं रामविलास के नाम पर प्रदान किया गया उपरोक्त वन व्यवस्थापन के तहत प्राप्त पट्टे की भूमि को जो साजन आ. बंशी जाति अगरिया, दीपक राम आ. बंशी जाति अगरिया, बाबूलाल आ. रामदेनी जाति भुईया, रामलाल आ. रामदेनी जाति भुईया, पचाठ आ. लालदेव जाति भुईया, जक्लू आ. लालदेव जाति भुईया, पवन आ. तेजन जाति भुईया एवं रामविलास आ. रामजतन जाति भुईया भूमि को बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति प्रदान किये दूसरे जाति के व्यक्तियों को फर्जी सेटलमेंट लगाकर उपरोक्त भूमि कई व्यक्तियों को अलग-अलग भूमि विक्रय किया गया।
ग्राम भन्नौरा स्थित गौचर भूमि जिसका रकबा 143 एकड़ की जांच कमिश्नर सरगुजा के आदेश के अनुसार कलेक्टर बलरामपुर के द्वारा टीम गठित कर कराया गया जिसमें शिकायत प्रमाणित पाई गई थी तथा कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर विक्रय पत्र का निष्पादन करने की बात जांच रिपोर्ट में आ गई जो की एक अपराधिक कृत्य है जिसके आधार पर डी.के. सोनी के द्वारा माननीय न्यायिक दंडाधिकारी बलरामपुर के न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किए जाने का निवेदन किया गया जिस पर न्यायालय द्वारा अलग-अलग परिवाद में संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी बलरामपुर को आदेश करते हुए दिनांक 24/ 2/ 2025 को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
धारा 175में न्यायालय को अधिकार है कि वह पुलिस से एवं स्वयं जांच कर अपराध पंजीबद्ध करा सकता है
उक्त मामले में अभी अन्य लोगों के विरुद्ध भी परिवाद पेश किया जाएगा।

Related Posts

कोरबा: दर्री एनटीपीसी प्लांट रोड के सी-जेन मार्ग पर चल रहा प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जों पर कार्रवाई जारी देखें वीडियो

  ✍️ भागीरथी यादव   कोरबा। दर्री क्षेत्र स्थित एनटीपीसी प्लांट रोड के सी-जेन (C-Gen) मार्ग पर लंबे समय से जमे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार सुबह भारी पुलिस बल और राजस्व अमले के साथ पहुँची टीम ने मार्ग के भीतर बनाए गए अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। सुबह से मचा हड़कंप जैसे ही प्रशासनिक अमला सी-जेन मार्ग पहुँचा, क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वर्षों से कब्जा कर बनाए गए कच्चे-पक्के ढांचों और कथित फॉर्म हाउस पर सीधी कार्रवाई की गई। स्थानीय स्तर पर लगातार मिल रही शिकायतों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए यह अभियान चलाया गया। बुलडोजर से हटाए गए अवैध निर्माण कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे और अंदरूनी हिस्सों में किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर एक-एक कर तोड़ा गया। प्रशासन का कहना है कि यह मार्ग सार्वजनिक उपयोग और औद्योगिक आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करना आवश्यक है।   कड़े सुरक्षा इंतजाम अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और कार्रवाई व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाई गई। दर्री तहसीलदार मैडम ने दी समझाइश दर्री की तहसीलदार ने मौके पर मौजूद लोगों से शांतिपूर्वक सहयोग करने की अपील की और स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पूरा सी-जेन मार्ग अतिक्रमण मुक्त नहीं हो जाता।    किस तरह बुलडोजर से अवैध निर्माण ढहाए गए और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर स्थिति संभाली।

स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने बदली रणनीति, गांव से खेतों तक पहुंचकर कर रहे ग्रामीणों की जांच

बीजापुर – “मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़” अभियान के तहत भोपालपटनम ब्लॉक में भी मलेरिया जांच कार्य तेज़ी से जारी है। लेकिन इस आदिवासी बहुल अंचल में स्वास्थ्य टीम को खास किस्म की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, खेती- किसानी का मौसम होने के कारण सुबह होते ही ग्रामीण खेतों की ओर निकल जाते हैं, जिससे घरों में ग्रामीण नहीं मिल पा रहे हैं। इस स्थिति ने जांच अभियान की गति को प्रभावित किया, लेकिन स्वास्थ्य टीमों ने हार मानने की बजाय, सोच में लचीलापन और कार्य में नयापन अपनाया। अब टीम के सदस्य गांव के गलियारों से निकलकर सीधे खेतों की मेड़ों पर पहुंच रहे हैं। जहां किसान धान की रोपाई में जुटे हैं, वहां स्वास्थ्य कर्मी भी मेडिकल किट लेकर खड़े मिलते हैं। “अब जांच वहीं, जहां काम चल रहा है” स्वास्थ्य विभाग की नई नीति स्वास्थ्य विभाग ने इस क्षेत्र में ‘वर्कप्लेस सर्विलांस’ का तरीका अपनाया है, जिसमें व्यक्ति को उसके कार्यस्थल यानी खेत, जंगल या चरागाह पर ही जाकर जांच की जा रही है। टीमें अब गांव के नक्शों से ज़्यादा खेतों के रास्तों को पहचानने लगी हैं। कंधे पर दवा- बक्सा, हाथ में स्लाइड और पीठ पर भरोसा लिए ये स्वास्थ्य योद्धा अब सुबह- सवेरे खेतों में पहुंच रहे हैं। कभी कीचड़ भरी मेंड़ पर रुककर, कभी किसी पेड़ की छांव में बैठकर, तो कभी फावड़ा पकड़े ग्रामीण के पास खड़े होकर, टीम के लोग मलेरिया की जांच कर रहे हैं, दवा बांट रहे हैं और लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। शुरुआत में लोग झिझकते थे, लेकिन अब टीम की मेहनत देखकर खुद ग्रामीण जांच के लिए आगे आ रहे हैं। कई जगहों पर लोग खुद अपने साथियों को बुलाकर टेस्ट करा रहे हैं। डॉ चलपति राव, बीएमओ, भोपालपटनम “खेती का समय होने से ग्रामीण दिनभर खेतों में रहते हैं, जिससे गांव में मलेरिया जांच में कठिनाई आ रही है। ऐसे में हमारी टीम अब खेतों और कार्यस्थलों पर जाकर जांच कर रही है। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति जांच से वंचित न रहे। ग्रामीणों से सहयोग की अपील है ताकि हम मिलकर क्षेत्र को मलेरिया मुक्त बना सकें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे

होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह