घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, दो युवक गिरफ्तार…..

✍️ भागीरथी यादव

 

 

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के सैदा में घर के बाहर खड़ी प्लेटिना मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, सैदा निवासी योगेन्द्र कुमार ध्रुव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 सितंबर की शाम करीब 7 बजे उसने अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह करीब 4 बजे उठने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला।

शिकायत के आधार पर सकरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मयंक उपाध्याय (21), निवासी सैदा और हर्ष वैष्णव उर्फ अवि (19), निवासी दीनदयाल कॉलोनी सैदा के संबंध में जानकारी मिली। पूछताछ में दोनों ने मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर करीब 12 हजार रुपये कीमत की प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 22 सितंबर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की। मामले में सकरी थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।