✍️ भागीरथी यादव
कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के कदमहाखार में 22 वर्षीय अमित कुजूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शनिवार को शराब के नशे में घर पहुंचे अमित ने शराब के लिए पैसे मांगे। परिजनों के इनकार करने पर उसने घर में विवाद करते हुए वाशिंग मशीन, सिलाई मशीन समेत अन्य सामान तोड़ दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अमित को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। बाद में पुलिस लौट गई। रात करीब 8 बजे परिजन घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खुलवाने पर अमित फंदे पर लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और रविवार को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और शराब सेवन से जुड़ी परिस्थितियां सामने आई हैं।
