कार में मिला 8 किलो गांजा, 4.98 लाख का सामान जब्त देखें वीडियो……

✍️ भागीरथी यादव

 

धमतरी। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुरुद पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 8 किलो गांजा, कार और मोबाइल फोन समेत कुल 4 लाख 98 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुरुद पुलिस ने नारी-कुरुद मार्ग पर भरदा चौक के आगे घेराबंदी कर एक संदिग्ध कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से 8 किलो गांजा बरामद हुआ। मामले में रामनाथ अंसारी (46), निवासी गोबरा, थाना कुरुद, को गिरफ्तार किया गया।

 

जब्त गांजे की कीमत 80 हजार रुपये, कार की कीमत 4 लाख रुपये और मोबाइल फोन की कीमत 18 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 336/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में मामला दर्ज किया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।